सहारनपुर

Crime : डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर पथराव

Crime : कुछ लड़के डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लड़कों ने गाना बदलवा दिया। इसी को लेकर विवाद हुआ। पहले लाठी डंडे चले फिर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया।

less than 1 minute read
DJ
प्रतीकात्मक फोटो

Crime : सहारनपुर के गांव चकहरेटी में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर घरातियों और बारातियों में पथराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे चले और फिर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट

घटना गुरुवार की है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरेटी की रहने वाली विधवा महिला मिथलेश की बेटी ममता की शादी थी। बारात थाना बडगांव क्षेत्र के गांव झबीरण से आई थी। बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडों के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। घायलों में संजू पुत्र राज कुमार, निशु पुत्र कंवरपाल और अंशुल पुत्र प्रमोद हैं। इनके अलावा अन्य को भी चोटे आई हैं। जनकपुरी पुलिस भी पथराव की खबर पर गांव पहुंची। यह घटना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Published on:
17 Apr 2025 11:57 pm