18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News : छत पर कपड़े सुखाते समय उतरा करंट, महिला की मौत

UP News : महिला की शादी मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में हुई थी। पिछले कुछ दिनों से मायके रह रही थी। मायके में ही ये घटना हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

UP News : देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव डेहरा में एक महिला की छत पर कपड़े सुखाते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय नितम छत पर गीले कपड़े सूखा रही थी। अचानक करंट फैल गया और महिला की मौत हो गई। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाम के समय कपड़े फैला रही थी महिला

देवबंद क्षेत्र के डेहरा गांव में रहने वाले लालचंद की बेटी नितम का शादी मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी के जटखेड़ा गांव के रहने वाले नीटू के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिनों से वह मायके आई हुई थी। गुरुवार की शाम वह छत पर कपड़े फैला रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। करंट कैसे लगा इसकी इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढे़ं: महमूद मदनी बोले सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बिल को लेकर हमारी आशंकाओं को स्वीकार किया