सहारनपुर

दारुल उलूम ने झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक निजी टीवी चैनल के खिलाफ थाने में दी शिकायत

दारुल उलूम को बताया था कोरोना का हॉटस्पॉट
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2020, 8:53 PM IST
Feature image

देवबंद. दारुल उलूम के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोपी चैनल के खिलाफ संस्था ने कड़ा रुख अपना लिया है। दारुल उलूम देवबंद को कोरोना का हॉटस्पॉट बताते हुए अब तक वहां 47 लोगों के संक्रमित होने की खबर चलाने वाले एक निजी चैनल के खिलाफ संस्था ने हरीर देकर पुलिस से आरोपी चैनल के खिलाफ कार्राई की मांग की गई है। संस्था ने चैनल पर समाज में एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने और समाज को तोड़ने का भी आरोप लगाया है।

दारुल उलूम के मोहतमिम (चांसलर) मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने झूठी खबर फैलाने के आरोपी निजी इलैक्ट्रानिक चैनल के एक ट्यूटर हैंडल का संज्ञान लेते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए देवबंद कातवाली में तहरीर दी है। दरअसल, न्यूज चैनल के ट्यूटर हैंडल पर दारुल उलूम को कोरोना का हॉटस्पॉट बताते हुए अब तक दारुल उलूम में 47 लोगों के संक्रमण की न्यूज चलाई थी। इस खबर के सामने आते ही देशभर में दारुल उलूम से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया और संस्था के मोहतमिम समेत अन्य पदाधिकारियों और मजलिस-ए-शुरा के सदस्यों के पास फोन घनघनाने लगे।

इसके बाद ट्यूटर पर समाचार देखने के बाद दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने उक्त चैनल के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। इस तहरीर में चैनल पर फेक न्यूज चलाने और एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने और समाज को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फेक न्यूज से संस्था और संस्था के परिवार को आघात पहुंचा हैं। इसलिए उनकी तहरीर का संज्ञान लिया जाना आवश्यक है।

Published on: