नोएडा. गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 100 पहुंच गई है। नोएडा के सेक्टर-34, सेक्टर-55 और ग्रेटर नोएडा के टेक-जॉन 4 में 1-1 मरीज मिलने के बाद यह आकड़ा 100 तक पहुंच गई। इससे पहले दो मरीजों के कोविड-19 पॉज़िटिव पाए जाने के बाद गौतमबुध नगर में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 97 थी। गौरतलब है कि जिले में कोविड-19 से संक्रमित चार मरीज स्वस्थ होकर सोमवार को अस्पताल से अपने-अपने घर लौटे। इस तरह जिले में अब तक 38 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर जा चुके हैं। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर ने बताया कि 59 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।