दरअसल, राजेंद्र नगर निवासी पंकज जोशी मैकेनियल इंजीनियर हैं। वह पिछले सवा साल से सउदी अरब के जेद्दा में एक फूड पैकेजिंग कंपनी नौकरी कर रहे हैं। बुजुर्ग मां मृदुला जोशी उनकी पत्नी और दो बेटियों के साथ घर पर रहती हैंफि। पंकज की मां कैंसर से पीड़ित हैं। इस समय जब उनकी मां बीमारी में दर्द से छटपटाई तो पंकज ने इंटरनेट पर एसपी सिटी मनीष मिश्र का नंबर खोजा। उस नंबर पर उन्होंने मैसेज कर अपनी बात बताई। उनके अनुसार, मृदुला का दो बार आॅपरेशन हो चुका है। उनका मेरठ के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।