नोएडा/बिजनौर। लॉकडाउन की वजह लोग घरों में हैं। प्रशासन सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुुए घर पर रहने की अपील कर रहा है। गौतम बुद्ध नगर और बिजनौर समेत परे देश में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जिन पेंशनर्स को अपना जीवित प्रमाण पत्र देना है, उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। ऐसे लोगों की पेंशन अटक सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं।