डीएम के अनुसार, एसआई ने वापस आने पर सिपाही सहित अपनी कोरोना संबंधित जांच कराई थी। इसमें एसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि दोनों सिपाही निगेटिव पाए गए हैं। दरोगा के अलावा तीन केस और मिले हैं। चारों के परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है। साथ ही 1 किलोमीटर के दायरे को सील करके सैनिटाइज कराए जाने का काम किया जा रहा है। बिजनौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई है।