नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगा मुजफ्फरनगर को छोड़ दें तो लगभग सभी जिलों में कोरोना वायरस अपने पैर पसरत्रार रहा है। इस वजह से 20 अप्रैल से इन जिलों में लॉकडाउन में छूट भी नहीं मिली है। वेस्ट यूपी का आगरा कोरोना के मरीजों के मामले में यूपी में सबसे आगे है। आगरा के अलावा गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद में रोज कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। ये सभी जिले रेड जोन में रखे गए हैं।