सहारनपुर

दारुल उलूम वक्फ देवबंद ने लिया नए शिक्षण सत्र में दाखिलाें को लेकर बड़ा फैसला

दारूल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सूफियान कासमी ने बयान जारी कर कहा कि कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान मे रखते हुए संस्थान में नये शिक्षण सत्र में किसी भी छात्र का प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
less than 1 minute read
Jun 03, 2020
darul-uloom.jpg

देवबंद. कोरोना वायरस की महामारी के चलते दारुल उलूम वक्फ देवबंद ने बड़ा फैसला लिया है। दारुल उलूम वक्फ ने कहा है कि इस वर्ष कोई भी छात्र प्रवेश के लिए नहीं पहुंचे। क्योंकि संस्थान में इस वर्ष किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही कहा है कि पिछले वर्ष के छात्रों को अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के आधार पर अगली कक्षा मे भेजा जाएगा।

कोरोना महामारी के चलते इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम वक्फ में इस बार नए दाखिले नहीं होंगे। संस्थान ने सभी छात्रों से ये अपील की है कि कोई भी छात्र नए प्रवेश के लिए नहीं आए। दारूल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सूफियान कासमी ने बयान जारी कर कहा कि सरकार की तरफ से दी जा रही राहत के बाद अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही मदरसों को खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने यह निर्णय लिया है कि नये शिक्षण सत्र मे किसी भी छात्र का प्रवेश नहीं लिया जायेगा। इसलिए कोई भी छात्र संस्थान मे प्रवेश के लिए देवबंद न पहुंचे। उन्होने बताया की अर्द्धवार्षिक परिक्षा के आधार पर ही छात्रों को अगली कक्षा मे प्रवेश दिया जाएगा। अगर हालात सही रहे तो अगस्त तक शिक्षा सत्र शुरू किया जाएगा।

Published on:
03 Jun 2020 09:55 am
Also Read
View All
‘अखिलेश यादव का दर्द केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित’, सहारनपुर में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई पर बोले सिद्धार्थ नाथ सिंह

‘DM साहब हिम्मत है तो जवाब दीजिए’, मस्जिद गिराए जाने के बाद बोले असीम वकार-कितने धर्मस्थल सरकारी जमीन पर बने?

सहारनपुर मस्जिद विवाद में नया मोड़, स्वामी यशवीर बोले, यहां कभी प्राचीन शिव मंदिर था

‘तुष्टिकरण की राजनीति’ कर रहा विपक्ष; सहारनपुर जाने वाले कांग्रेस और सपा प्रतिनिधिमंडलों पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बयान

मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद सहारनपुर में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर, लिखा- न भूले थे, न भूलेंगे