
cycle
मुजफ्फरनगर। साइकिल सिर्फ पर्यावरण फ्रैंडली ही नहीं है वह मानव स्वास्थय के लिए भी लाभदायक है। world cycle day की पूर्व संध्या पर साइकिल पर मेरठ से रुड़की का चक्कर लगाकर यह संदेश दिया है।
यह भी पढ़ें: देवबंद में हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़
बुधवार यानी 3 जून को पूरी दुनिया में विश्व साइकिल दिवस ( world cycle day 2020) मनाया जा रहा है। भाग-दौड़ की जिंदगी में लोग साइकिल को भूलकर मोटर साइकिल और कार की सवारी काे प्राथमिकता दे रहे हैं। लोग ये भूल चुके हैं कि साइकिल चलाने के कितने फायदे हैं। इसी को लेकर पिछले डेढ़ साल से मेरठ के एक डॉक्टर लाेगों काे साइकिल के फायदे गिना रहे हैं। प्रोफेसर व डॉक्टर अनिल नोसरान विश्व साइकिल दिवस की पूर्व संध्या पर साइकिल के फायदे का संदेश के साथ मेरठ से रुड़की पहुंचे और इस तरह एक ही दिन में 222 किलोमीटर का सफर पूरा किया।
वापसी में डॉक्टर अनिल नोसरान का मुज़फ्फरनगर में एसपी सिटी सतपाल आंतिल व सीओ सिटी हरीश भदौरिया समेत अन्य पुलिस अफसरों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर नाैसरान ने बताया कि, बुधवार काे वर्ल्ड साइकिल डे है। इसी संदेश को लेकर वह है मेरठ से रुड़की के लिए निकले थे। सुबह 7:00 बजे रुड़की पहुंच गए थे। वापसी मेरी 3:00 बजे रुड़की से उन्हाेंने अपनी यात्रा शुरू की और छह बजे मुजफ्फरनगर के बीचो-बीच शिव चौक पहुंचे हैं। बताया कि, मुजफ्फरनगर से मेरठ तक का सफर तय करने में उन्हे करीब दाे घंटे का समय लगेगा।
बताया कि इस तरह से उन्हाेंने एक ओर से करीब 111 किलोमीटर का सफर तय किया है। इस तरह उन्हाेंने एक ही दिन में 222 किलाेमीटर का सफर तय किया। बाेले कि, लाेग विश्व साइकिल दिवस काे जाने इसलिए वह एक दिन पहले ही निकले हैं। एक तरह से यह उनका साइकिल दिवस के प्रमाेशन का तरीका है। डॉक्टर नोसरान ने कहा कि, वर्तमान समय में साइकिल की बहुत जरूरत है। इसी मिशन को लेते हुए में इसको चला रहा हूं और लोगों को समझा रहा हूं कि वह अपने छाेटे-माेटे कार्यों के लिए ही सही लेकिन साइकिल का प्रयाेग जरूर करें।
अगर लोगों ने ऐसा नहीं किया ताे आने वाले समय में शहरों के अंदर पार्किंग की समस्या विकट हाे जाएगी। प्रदूषण बढ़ जाएगा और इससे पूरा सिस्टम बिगड़ जाएगा। बाेले कि, आज समाज के अंदर इतनी बीमारियां फैल रही हैं। हम सभी मिलकर उनका निवारण कर सकते हैं लेकिन इसके लिए हमे साइकिल काे अपनाना हाेगा। उन्हाेंने कहा कि, सभी लाेग साइकिल का इस्तेमाल करें और दूसरों काे भी साइकिल के फायदे बताएं।
Updated on:
2 Jun 2020, 11:21 PM IST
Published on:
2 Jun 2020, 11:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.