26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवबंद में हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से मुठभेड़

Highlights बंद पड़े अस्पताल में याेजना बना रहे बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, एक फरार हाेने में कामयाब दूसरे बदमाश के पैर में लगी गाेली  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 2 Jun 2020, 10:47 PM IST

police1.jpg

deoband

देवबंद. फुलास अकबरपुर गांव में पुुलिस ( Saharanpur Police )
की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा जंगल के रास्ते फरार हो गया। घायल बदमाश को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों बदमाश लूट की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजिए, मदद नहीं की तो आत्महत्या कर लूंगा’

मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि फुलास अकबरपुर गांव के बंद पड़े अस्पताल के परिसर में दो बदमाश मौजूद हैं। दोनों किसी स्थान पर लूट करने की याेजना बना रहे हैं। जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा व एसएसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व में राज्जुपुर चौकी इंचार्ज सुभाष यादव व मंगलौर रोड पुलिस चौकी प्रभारी नंदकिशोर शर्मा पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2020: 5 जून को पड़ेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानिए क्यों है खास

खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए बदमाश वहां से भागकर एक खेत में घुस गए। जवाबी कार्रवाई में पुुलिस की ओर से भी गोली चली। पुलिस की गाेली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा जंगल के रास्ते फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगलों में कांबिंग की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: गजब: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मंत्री ने देखा कोविड—19 वार्ड का बाथरूम, लोगों के सवाल पर साधी चुप्पी

घायल बदमाश काे पुलिस आनन-फानन में सीएचसी देवबंद लेकर पहुंची जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ चौब सिंह ने बताया कि घायल बदमाश माेहम्मद निजाम पुत्र शाहिद निवासी गुज्जरवाड़ा है। कोतवाली देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है। इसके साथ ही उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 18 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से पुलिस इसकी तलाश में थी। पूछताछ में इसने यह भी जानकारी दी है कि इसका फरार हुआ साथी फुलास अकबरपुर गांव का ही रहने वाला बाबू है।