26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida: 11 दिन के नन्हे मेहमान ने दी कोरोना को मात, लोगाें ने तालियां बजाकर किया स्वागत

शारदा अस्पताल में जिले के सबसे छोटे कोविड-19 पेशेंट समेत 11 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2020, 9:31 AM IST

greater-noida.jpg

नोएडा. तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच संक्रमण से स्वस्थ होते मरीजों के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। शारदा अस्पताल से आज 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा और एक विदेशी भी शामिल है। जैसे ही ये लोग अपने घरों के लिए निकले तो अस्पताल प्रबंधन ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें- बागपत में 50 से अधिक लोगों ने चार परिवारों पर बाेला हमला, गांव में दहशत

दरअसल, नोएडा निवासी एक युवक की पत्नी ने 11 दिन पहल एक बच्चे को जन्म दिया था। जांच के बाद बच्चे व मां में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया था। सात दिन बाद यानी मंगलवार को बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इसलिए बच्चे को नर्सरी में रखा जाएगा। इसी तरह कोरोना वायरस को 16 दिन बाद मात देकर घर लौटे संदीप गुप्ता काफी उत्साहित नजर आए।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को नोडल अधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने डिस्चार्ज पत्र दिया। डिस्चार्ज होने वालों में उजबेकिस्तान निवासी व्यक्ति भी शामिल है। शारदा अस्पताल से मंगलवार को 11 लोगों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शारदा कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा व विदेशी भी शामिल हैं। डॉ. अभिषेक ने बताया कि शारदा से अभी तक 150 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- world cycle day : साइकल पर मेरठ से रुड़की के सफर पर निकले डॉक्टर का पुलिस अफसरों ने किया स्वागत

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग