
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की यह घटना आपको हैरान कर देगी। अभी तक आपने बहू के काम ना करने की शिकायतों के किस्से सुने होंगे लेकिन यहां मामला बिल्कुल उलट है। यहां बहू ने शिकायत की है कि सास काम नहीं करती। सिर्फ शिकायत ही नहीं की बल्कि 112 पर कॉल करके पुलिस तक बुला ली। जब पुलिस घर पहुंची और पूरा मामला सुना तो पुलिसकर्मियों को भी समझ नहीं आया कि इस मामले में सास की गलती है या बहू की।
पूरा मामला सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गाँव का है। मामला पारिवारिक होने के नाते हम इस परिवार की पहचान को यहां सार्वजनिक नहीं कर रहे। पुलिस को 112 नम्बर पर एक महिला के साथ अभद्रता की सूचना मिलती है। इस घटना पर चिलकाना थाना क्षेत्र में गश्त कर रही एक पुलिस वैन गांव पहुंचती है। पुलिस कर्मी जब प्रथमिक पूछताछ करते हैं तो हैरान रह जाते हैं। 112 पर शिकायत करने वाली महिला बताती है कि पति उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। अभी तक मामला पुलिस को ठीक लगता है और पुलिसकर्मी थी समझते हैं कि महिला पीड़ित है लेकिन जब महिला के पति को बुलाया जाता है तो पूरा मामला ही अलग निकलता है। महिला का पति बताता है कि विवाद उसकी पत्नी और मां के बीच है। पत्नी मां यानी अपनी सास से बर्तन धुलवाती है घर का काम करवाती है। सास काम नहीं करती तो विवाद हो जाता है।
पति ने बताया कि विवाद बर्तन धोने को लेकर हुआ है। पत्नी ने सास से बर्तन धोने के लिए बोला था। सास ने कहा कि अगर इस बात का पता गांव की महिलाओं को चलेगा तो गांव की महिलाएं क्या कहेंगी ? पति ने बताया कि यह कहते हुए सास ने बर्तन धोने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जब विवाद की बात उसे पता चली तो उसने पत्नी को गलत करार देते हुए कह दिया कि उसकी गलती है। पति ने बताया कि पत्नी यह चाह रही थी कि वह अपनी माँ को इस बात के लिए डाटे और मां को बर्तन धोने के लिए रही करें लेकिन जब पति ऐसा नहीं कर पाया तो गुस्साई पत्नी ने 112 नम्बर पर कॉल करके पुलिस बुला की।
इस पूरे मामले में पुलिस ने फिलहाल महिला के पति को चेताया है। इसकी वजह यह है कि 112 पर महिला ने ही कॉल की थी। थे अलग बात है कि विवाद बर्तन धोने को लेकर था लेकिन महिला ने शिकायत अपने पति के खिलाफ की थी। बातचीत यह भी पता लगा कि सास बहू के बीच बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ तो पति ने मां पर नहीं बल्कि अपनी पत्नी पर ही गुस्सा किया था। इसलिए फिलहाल पुलिस ने पति को चेताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ ठीक से पेश आये और दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए।