सहारनपुर

कैराना उपचुनाव पर देवबंदी उलेमा का बड़ा ऐलान, इस प्रत्याशी को वोट देकर जिताने की कर दी अपील

'मोदी सरकार से पूरा हिंदुस्तान और पूरी सियासी जमाते परेशान है'

2 min read
उपचुनाव पर देवबंदी उलेमा का बड़ा ऐलान, बीजेपी को हराना है तो इसे दें वोट

देवबंद। कैराना उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा गरमाया हुआ है। जहां बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन एक साथ खड़ा हो गया है वहीं अब देवबंदी उलेमा के स्वर भी भाजपा विरोधी में उठ गए हैं। गठबंधन का समर्थन करते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मौलाना हसीब सिद्दीकी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उलेमा ने साफ कह दिया है 'मोदी सरकार से पूरा हिंदुस्तान और पूरी सियासी जमाते परेशान हैं और दुखी हैं। भाजपा सरकार से उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह तमाम मुल्क के लोगों के फायदे की बात करें, इसलिए जो अपोजीशन बना है और उन्होंने इकट्ठे होकर एक प्लेटफार्म बनाया है वह एक अच्छी शुरूआत है, लेकिन उसके साथ-साथ जहां जाना भी चुनाव चल रहे हैं और चुनाव होने जा रहे हैं वहां के लोगों को चाहिए कि वह अपने वोट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। ऐसा ना हो की पोलिंग प्रतिशत कम होने से भाजपा को फिर खड़े होने का मौका मिले।'

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील है कि क्योंकि रमजान का महीना है और गर्मी भी है इसलिए मुस्लिम लोग भी ज्यादा से ज्यादा वोट करने निकले और मुल्क को आगे ले जाने में मदद करें।

इस दौरान मौलाना हसीब सिद्दीकी ने पलायन के सवाल पर कहा 'हुकुम सिंह के खून में कांग्रेस ही रहा और मैंने उनका कांग्रेस में रहने का दौर देखा है। वह एक आला दर्जे के कांग्रेसी इंसान थे लेकिन सियासत में आदमी का कोई मजहब नहीं होता है और वह चलती गाड़ी में बैठता है इसलिए हुकुम सिंह भी उसमें बैठ गए लेकिन उनका पूरा घर कांग्रेसी है। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी चुनाव लड़ रही है और के मुकाबले खड़ी है तो कोशिश यह होनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि वह हुकुम सिंह की बेटी नहीं भाजपा के कैंडिडेट है इसलिए भाजपा को अगर हराना है और नकारना है तो मुसलमानों को चाहिए की वह तबस्सुम को वोट दें।'

ये भी पढ़ें

महिलाओं के आरोपों से डरे योगी के विधायक! आत्महत्या करने की दी चेतावनी
Published on:
25 May 2018 03:40 pm
Also Read
View All