सहारनपुर

हाफिज सईद ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी तो देश के मुसलमानों ने किया ये ऐलान

कहा- भारत पर आंच नहीं आने देंगे, सबसे पहले मुसलमान ही उसका जमकर मुकाबला करेंगे

2 min read
Jul 07, 2018
हाफिज सईद ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी तो देश के मुसलमानों ने किया ये ऐलान

सहारनपुर/देवबंद. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और दुनियाभर में आतंकियों की सरपरस्ती के लिए बदनाम हो चुके हाफिज सईद ने एक फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। हाफिज सईद ने पाकिस्तान में एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि वह भारत के कुछ शहरों को परमाणु बम से हमला करेंगे। इस धमकी पर देवबंदी उलमा लुत्फुर्र रहमान सादिक कासमी ने हाफिज सईद को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लाम बेगुनाह लोगों को मारने की इजाजत नहीं देता है। इसलिए इस तरह की धमकी देने वाला मुस्लमान नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा जितनी पाकिस्तान की जनता है। भारत में उतने मुसलमान हैं और हमारे दिल की हर धड़कन में हिंदुस्तान धड़कता है। मुसलमानों ने पहले भी अपने देश पर आंच नहीं आने दी और अगर हाफिज सईद बम की धमकी दे रहा है तो वह सुन ले अगर उसने ऐसा किया तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सबसे पहले हम मुसलमान ही उसका जमकर मुकाबला करेंगे।

ये भी पढ़ें

पावर सेक्टर में पाकिस्तान से समझौता कर मालदीव ने दिया भारत को झटका

बता दें कि शुक्रवार को आतंकी हाफिज सईद ने फैसलाबाद में चुनावी रैली की। अपनी चुनावी रैली में भी वह भारत के खिलाफ जमकर जहर उगल रहा है और वोट हासिल करने की साजिश कर रहा है। हाफिज सईद को वोट की भूख इतनी बड़ गई है कि उसने पाकिस्तानियों के बीच एक चुनावी रैली में भारत पर परमाणु बम से हमले की गीदड़भभकी तक दे डाली। इस दौरान सईद ने कहा था कि पाकिस्तान को तोड़ने की साजिश की जा रही है और इस काम के लिए भारत किसी शेख मुजीबुर्रहमान के इंतजार में है। अपनी रैली में बलूचिस्तान के बारे में आतंकी हाफिज सईद ने कहा कि अमेरिका से लेकर भारत तक सभी गलत खबरें फैला कर बलूचिस्तान के लोगों को भड़का रहे हैं और बलूचिस्तान को बांग्लादेश की तर्ज पर पाकिस्तान से तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

अपनी रैली में पाकिस्तान के परमाणु बम और मिसाइलों को लेकर भी कुख्यात आतंकी हाफिज सईद ने जमकर झूठ बोला। उसने कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसी तकनीक है, जिसके सामने भारत के साथ-साथ अमेरिका और रूस तक पाकिस्तान के सामने घुटने टेक देंगे। उसने कहा कि कश्मीर भारत के हाथ से निकल रहा है। हाफिज की गीदड़ भभकी यहीं नही रुकी उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया। हाफिज सईद ने पीएम को धमकी देते हुए कहा कि मोदी तेरे लिए खतरा न हो तो फिर बात ही क्या है।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: असिया अंद्राबी को दिल्ली ले जाने के विरोध में अलगाववादियों का बंद, जनजीवन प्रभावित
Published on:
07 Jul 2018 01:03 pm
Also Read
View All