
ITBP Ufficer Death: सहारनपुर के सरसावा में एक स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में सवार ITBP के DIG और कार चला रहे कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि गनर की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हाद्सा सुबह उस समय हुआ जब हल्की बरसात हो रही थी। DIG परमिंद्र सिंह अपने गनर जयराम और चालक रविशंकर के साथ मसूरी से चंडीगढ़ जा रहे थे। सरसावा के पास बरसात में डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और टक्कर हो गई।
DIG परमिंद्र सिंह की ड्यूटी श्रीनगर में थी। वह सरकारी कार्य से मसूरी गए थे। स्वतंत्रता दिवस की सुबह कांस्टेबल जयराम पुत्र केशव निवासी पंजाब और रविशंकर पुत्र मदन सिंह निवासी सोना अर्जुनपुर के साथ सरकारी स्कॉर्पियों में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। रविशंकर गाड़ी चला रहा थे और गनर जयराम बैठे हुए थे। एयरबेस स्टेशन के पास इनकी कार सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर से टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी ने सड़क पर कई बार पलथे लिए और पलटती हुई स्कॉर्पियों बाद में सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से जा टकराई। स्विफ्ट में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं, सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
इस दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी तो सरसावा थाने से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को कार से निकलवाया गया और सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने DIG परमिंद्र सिंह और कांस्टेबल रविशंकर को मृत घोषित कर दिया। गनर जयराम को भर्ती कर लिया गया। गनर की हालत भी गंभीर है उसे काफी चोटे आई हैं।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद DIG परमिंद्र सिंह के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उधर श्रीनगर से भी एक टीम सहारनपुर के लिए रवाना हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया डिवाइडर से टकराने के बाद कार के खाई में गिरने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्विफ्ट में सवार लोगों और घायल गनर से दुर्घटना के बार में जानकारी ली जा रही है और दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया जा रहा है।