
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( akhilesh yadav ) के जन्मदिन पर सहारनपुर ( Saharanpur ) में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 100 यूनिट रक्तदान किया।
नगर विधायक संजय गर्ग के आवास पर आयोजित इस कैंप में रक्तदान करके समाजवादियों ने कहा कि हम अपने नेता को खून से भी सीचेंगे और 2022 में उन्हें सीएम बनाएंगे। गुरुवार को नगर विधायक संजय गर्ग के आवास पर लगे इस कैंप में कई ऐसे लोग भी पहुंचे जिन्हाेंने हाल ही में रक्तदान किया था। डॉक्टर्स ने इन्हे यह कहकर लौटा दिया कि काेई भी व्यक्ति एक बार रक्तदान करने करके दोबारा तीन महीने के बाद ही रक्तदान कर सकता है।