यकुति के अलावा बाराबंकी के आम की बागों में दशहरी, लंगड़ा, चौसा और लखनऊ सफेदा, सुरखा, हुस्नहारा, कपूरी, गुलाब खास, आम्रपाली जैसी कई और भी प्रजातियां उगाई जाती हैं। यहां का आम्रपाली, लंगड़ा और दशहरी आम भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। खास बात यह है कि यहां पैदा होने वाला आम ज्यादा टिकाऊ होता है। वहीं बनारसी लंगड़ा आम भी बाराबंकी की खास पहचान है। यह आम भी जून और जुलाई में डाल से गिरने लगता है। बाराबंकी जिले से लखनऊ, गोंडा, बहराइच, फैजाबाद, गोरखपुर जैसी मंडियों में आम बेचा जाता है।