सहारनपुर

जान जोखिम में डालकर निगम कर्मचारी कर रहे कोरोना शवों का अंतिम संस्कार

शिवपुरी श्मशान घाट को अंतिम संस्कार से पूर्व व बाद में किया सैनेटाईज बरसात में भी जारी है श्मसान में सफाई व सैनीटाईजेशन का अभियान
2 min read
corona1.jpg

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा उठाने के साथ-साथ सैनेटाईजेशन का काम भी कर रहे हैं। संक्रममण के खतरें के बीच जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ित की मृत्यु हो जाने पर शमशान में उसका अंतिम संस्कार भी कर रहे हैं।

रविवार को भी एक कोरोना पीड़ित मरीज का अंतिम संस्कार निगम के कोराना योद्धाओं ने ही किया। संस्कार से पहले और बाद में शिवपुरी श्मशान घाट को भी सैनेटाईज किया गया है। इतना ही नहीं संचारी रोग नियंत्रण के तहत नगर निगम की टीम ने रविवार को भी बारिश के बावजूद विशेष सफाई व सैनीटाईजेशन अभियान जारी रहा। बड़े वाहनों से शहर के सभी हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों व मुख्य मार्गो और अनेक वार्डो को सैनेटाईज करने के अलावा हैंड स्प्रे मशीनों से शहर की तंग गलियों में सैनेटाईजर का छिड़काव किया गया। निगम के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया है।

शासन के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण के लिए तीन दिवसीय विशेष सफाई व सैनेटाईजेशन अभियान के तहत रविवार को भी वर्षा के बावजूद पूरे महानगर में सफाई और कूड़ा उठान व सैनेटाईजेशन अभियान चलाया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी असली कोरोना योद्धा के रुप में सामने आ रहे हैं। अपनी जान पर खेलकर कोरोना मरीज की मृत्यु पर उसका अंतिम संस्कार भी शमशान में करा रहे हैं।

गैराज प्रभारी एस बी अग्रहरि ने बताया कि रविवार को गोपाल नगर, बेरीबाग, जवाहर पार्क, गिल काॅलोनी, मोहित विहार, प्रताप नगर जैन बाग, याहिया शाह, नदीम काॅलोनी व लोहानी सराय में फाॅगिंग करायी गयी है। इनके अलावा आंशिक हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों पिंजौरा बादशाहपुर, पंत विहार, शारदा नगर उत्तरी, हिम्मत नगर राजविहार गली नं.1, गोविंदनगर , नाजिर पुरा गीता काॅलोनी, शारदा नगर दक्षिण, चंद्र नगर, खलासी लाईन उत्तरी, रेलवे क्वाटर्स, लेवर काॅलोनी, जनकपुरी, इलाहीपुरा, गिल काॅलोनी, ब्रिजेश नगर, सराय हिसामुद्दीन, मोहित नगर राघवपुरम, आवास विकास, किला नवाब गंज लिंक रोड, निगम परिसर के अलावा दीवानी कचहरी को सैनेटाईज कराने के अलावा रोस्टर के अनुसार महानगर के करीबएक दर्जन वार्डो में सैनेटाईजेशन कराया गया है।

Updated on:
12 Jul 2020 08:46 pm
Published on:
12 Jul 2020 08:44 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला