सहारनपुर

बार-बार चक्कर लगाने पर भी नहीं हुई एंट्री ताे गुस्साए किसान ने पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन में दे मारी ईंट

Highlights किसान काे थी पैसों की जरूरत नहीं हाे रही थी पासबुक में एंट्री गु्स्साए किसान ने ताेड़ी मशीन पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2020, 9:45 AM IST
muzaffarnagar
passbook

मुजफ्फरनगर Muzaffarnagar. यह घटना एक गरीब किसान की बेबसी और ढुलमलु व्यवस्था काे दर्शाती है। जब बार-बार बैंक शाखा के चक्कर लगाने के बाद भी बैंक पासबुक में एंट्री नहीं हाे सकी ताे, किसान के सब्र का बांध टूट गया और गुस्साए किसान ने ईंट मारकर बैंक शाखा में रखी पासबुक प्रिंट करने वाली मशीन काे ही ताेड़ डाला।

घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। इसी गांव का एक किसान पिछले कई दिनों से बैंक शाखा के चक्कर लगा रहा था। वह हर राेज शाखा जाता था और पासबुक में एंट्री कराने की बात कहता था। किसान के अनुसार वह कई बार अपनी बैंक पासबुक ( bank passbook. ) पर एंट्री कराने के लिए शाखा गया लेकिन हर बार कह दिया गया कि मशीन खराब है।

शुक्रवार काे किसान एक बार फिर से शाखा पहुंचा ताे स्टाफ ने फिर से कह दिया कि मशीन खराब है। इस बार किसान काे गुस्सा आ गया। बताया जाता है कि, इस पर किसान ने शाखा से बाहर निकलकर रास्ते से एक ईंट उठाई और ईंट मारकर उस मशीन काे ही ताेड़ डाला जाे राेजाना खराब बताई जाती थी।

किसान का गुस्सा सातवें आसमान पर था। आराेपाें के मुताबिक किसान ने शाखा कर्मचारियों को भी भला बुरा कहा। किसान का कहना था कि वह बार-बार शाखा में आता है लेकिन उसकी पासबुक पर एक एंट्री तक नहीं हो पा रही ताे ऐसे में बैंक की सेवाओं का कोई फायदा नहीं है।

इस घटना के बाद शाखा मैनेजर ने पुलिस को खबर कर दी और हंगामा कर रहे किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाखा प्रबंधक नरेश गुप्ता का कहना है कि किसान दिमागी रूप से परेशान है। उसके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं। किसान काे ऐसा लगता है कि बैंक ने उसके खाते से पैसे काट लिए हैं। इसी को लेकर किसान ने हंगामा किया और मशीन को नुकसान पहुंचाया।

Updated on:
15 Mar 2020, 9:45 AM IST
Published on: