सहारनपुर

सहारनपुर में बारात में डीजे बजाने को लेकर बवाल में कई घायल

Saharanpur : कुछ युवकों ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो इसी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत ChatGPT )

Saharanpur : नागल थाना क्षेत्र के गाव बोहडपुर में बारात में डीजे बंद करवाने को लेकर बवाल हो गया। एक पक्ष ने डीजे रोकने के लिए कहा तो दूसरे ने मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें चार लोगों के घायल होने की सूचना है। बाद में पुलिस और गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर रामकथा में मशहूर सिंगर से खींचातानी! बिना भजन गाए लौट गए ‘मासूम शर्मा’

नमाज का समय बताकर बंद करवा रहे थे डीजे

बोहडपुर के ही रहने वाले राजेश सैनी के अनुसार उनके बेटे नितिन सैनी की शादी थी। बारात रवाना होनी थी और इससे पहले का आयोजन परम्परा के अनुसार चल रहा था। उनका बेटा घोड़ी पर बैठकर जा रहा था और बाराती नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। सभी लोग गांव के मुख्य रास्ते से होकर निकल रहे थे। जब उत्सव मुस्लिम बस्ती में पहुंचा तो कुछ युवाओं ने नमाज का समय होने की बात कहते हुए डीजे बंद करने को कहा। बाराती पक्ष ने इसे परम्परा बताते हुए डीजे बंद करने से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी ने कुछ ही देर में मारपीट का रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर हाथापाई के बाद लाठी-डंडे निकल आए। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला संभाला।

सहारनपुर में यह पहला मामला नहीं

पुलिस का कहना है कि, घटना के बाद गांव में तनाव नहीं है लेकिन एतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है और दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। बतादें कि यह पहली घटना नहीं है सहारनपुर में इससे पहले भी डीजे बजाने और बंद करवाने को लेकर विवाद होता रहा है। अब नागल थाना क्षेत्र के गांव में यह नई घटना सामने आई है।

Updated on:
03 Nov 2025 09:42 am
Published on:
03 Nov 2025 09:41 am
Also Read
View All

अगली खबर