सहारनपुर

सहारनपुर में राखी आैर खिलाैनाें के तीन मंजिला शाेरूम में लगी भयंकर आग, देंखे वीडियाे

दमकल की सात गाड़ियां लगी आग बुझाने में, तड़के 5 बजे से चल रहे प्रयास आग की लपटाें पर पाया गया काबू

2 min read
सहारनपुर

सहारनपुर।

शहर के बीचाे-बीच शहीद गंज में तीन मंजिला शाेरूम रविवार तड़के अचानक जल उठा। लपटें इतनी भयंकर थी कि शाेरूम की तीनाें मंजिलाें में रखे खिलाैने आैर राखियां देखते ही देखते राख हाे गई। शहर के बीच बाजार शाेरूम में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की टीमें दाैड़ पड़ी। घंटाें की मशक्कत के बाद टीमाें ने आग की लपटाें पर काबू लिया। लपटाें पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां लगातार प्रयास करती रही। इस दुर्घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान हाेने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

भाजपा विधायक के गांव पहुंचने पर भड़क उठे युवा, वीडियाे हुआ वायरल

काेतवाली नगर क्षेत्र के शहीद गंज बाजार में सहारनपुर के पुराने व्यापारी बनारसी दास का तीन मंजिला शाेरूम है। इसमें राखी आैर खिलानें भरे हुए थे। रविवार तड़के शाेरूम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते तीनाें मंजिलाें काे लपटाें ने घेर लिया आैर सारा सामान जल गया। शहर के बीचाे-बीच आग की लपटे उठी ताे अन्य व्यापारी भी घबरा गए। कारण भी था, दरअसल यह शहर का बेहद व्यस्त बाजार है आैर यहां मंजिलें एक दूसरे से मिली हुई हैं। एेसे में व्यापारियाें काे यह आशंका डराने लगी कि आग की लपटे बाजार में ना फैल जाए। इस आशंका से भी इंकार भी नहीं किया जा सकता था लेकिन दमकल की टीमाें आैर सिटी पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी आरै घंटाें की मशक्कत के बाद आग लपटाें पर काबू पा लिया गया लेकिन सारा सामान जल गया। अभी तक इस दुर्घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान हाेनें की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणाें का पता लगाने की काेशिश की जा रही है। सुबह 9 बजे तक टीमें यहां लगी हुई थी आैर लपटाें के काबू हाेने के बाद सुलग रही आग काे शांत किए जाने के प्रयास चल रहे थे।

दिन में लगती आग ताे .....

आग की लपटाें पर काबू पाए जाने के बाद यह गनीमत बताई गई कि आग तड़के के समय लगी, आस-पास के लाेगाें का यह कहना था कि यह घटना दिन के समय हाेती ताे बेहद व्यस्त बाजार में दमकल की गाड़ियाें का पहुंचना भी मुश्किल हाे जाता आैर बेहद भीड़ हाेने की वजह से माल के साथ-साथ जान का भी नुकसान हाे सकता था।

जिलेभर से लगाई गई टीमें

चीफ फायर अॉफिसर तेजवीर सिंह का कहना है कि सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर पहली खबर मिली थी। इसके तुरंत बाद टीमें लगा दी गई। देवबंद आैर सरसावा से भी टीमें आ गई थी जिन्हाेंने मिलकर आग की लपटाें पर काबू पा लिया। नुकसान का पता बाद में चल पाएगा। उन्हाेंने इस दुर्घटना में काेई जान हानि नहीं हाेने की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें

ब्रेकिंगः हथनीकुंड बैराज के पास यमुना नदीं का बन्ध कटा, मरम्मत नहीं हुई ताे सहारनपुर में आ सकती है बाढ़
Published on:
19 Aug 2018 09:50 am
Also Read
View All