दरअसल देवबंद क्षेत्र के गांव जखवाला निवासी रोहित कुमार बेहरीन में डयूटी पर था। एक अगस्त को व जहाज पर डयूटी कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह समंदर में गिर गया था। कई दिन बाद उस का शव समंदर से मिला लेकिन कानूनी प्रक्रिया में हुई देरी के चलते 11 दिन बाद भी उसका शव भारत नहीं पहुंच सका। यह खबर पता चलते ही भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडिर गांव पहुंची ओर शोकाकुल परिवार से मिलने के बाद उन्हे ढांडस बंधाया। 12 अगस्त काे राेहित का शव गांव पहुंचा लेकिन इस बीच काेई जनप्रतिनिधि गांव में नहीं पहुंचा। इसी काे लेकर ग्रामीणें में गुस्सा था। बताया जाता है कि, अंतिमसंसकार के दो दिन बाद भाजपा के क्षेत्रीय विधायक कुवर बृजेश सिंह गांव पहुंचे ताे ग्रामीणाें का गुस्सा सातवे आसमान पर था। ग्रामीणाें ने विधायक के गांव पहुंचने पर अपने गुस्सा का इजहार करते हुए विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी आैर सांसद के खिलाफ भी नारे लगाए। ग्रामीणाें ने इस दाैरान आगामी चुनाव में बहिष्कार की भी चेतावनी दी। गांव में हुए इस प्रदर्शन के बारे में जब विधायक बृजेश सिंह से बात की गई ताे उन्हाेंने कहा कि वह लगातार परिवार के संपर्क में थे लेकिन इस बात की जानकारी गांव के युवाआें काे नहीं थी इसलिए उनमें गुस्सा था जाे शांत हाे गया है।