Highlights शामली में सबसे अधिक 16 मरीज हुए ठीक मुजफ्फरनगर में 9 और सहारनपुर 5 हुए ठीक
सहारनपुर। कोरोना वायरस ( Corona virus ) के खतरे के बीच यूपी के सहारनपुर से अच्छी खबर है। सहारनपुर मंडल में अब तक 30 रोगियों ने कोरोना ( COVID-19 virus ) से जंग जीत ली है। अब तक सहारनपुर-मुजफ्फरनगर और शामली में 30 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन सभी काे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
सहारनपुर में कुल 177 कोरोना मरीज अभी तक सामने आएं हैं। इनमें से पांच काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ठीक हाेने वाले पांच कोरोना मरीजों में एक महिला भी शामिल है। ठीक हाेने वाले पांच मरीजों में तीन का उपचार फतेहपुर अस्पताल में चल रहा था और दाे का मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
शामली में अब तक 17 कोरोना मरीज सामने आए थे। इनमें से अब तक 16 ठीक हाे चुके हैं। सभी 16 मरीजों काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब महज एक मरीज शेष बचा है। सहारनपुर मंडल में सबसे अधिक शामली में ही कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
मुजफ्फरनगर जिले पर नजर डाली जाए ताे यहां कुल 23 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इनमें से 9 मरीज ठीक हाे गए हैं। वर्तमान में अब मुजफ्फरनगर में कोरना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 है। इस तरह मंडल में मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर है और सहारनपुर तीसरे स्थान पर है।
अगर तीनों जिलों पर नजर डाली जाए ताे सहारनपुर मंडल में अब 217 कुल कोरोना मरीज सामने आए थे, तीनों जिलों में ठीक हाेने वाले मरीजों की संख्या 30 है इस तरह अब तीनों जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या 187 रह गई है।