बता दें कि लॉकडाउन के दौरान शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू आदि नशीले पदार्थो की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई है। मार्केट में तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू आदि कई-कई गुने रेट पर बेची जा रही है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान शराब भी अवैध तरीके से बेची जा रही है। दिखावे के लिए दुकानों पर ताले डाले गए है। सूत्रों के अनुसार सदर बाजार, टीपीनगर, गढ़ रोड तथा हाईवे स्थित सभी देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों से शराब का स्टॉक गायब है। दुकानें खाली पड़ी हुई है। आरोप है कि दुकान मालिकों ने शराब माफियाओं के साथ मिलकर लॉकडाउन के दौरान जमकर कालाबाजारी की।