
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच सहारनपुर से अच्छी खबर है। सहारनपुर में पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित दाे रोगियों की उपचार के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। अब इन दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का डर: सहारनपुर में जन्म लेते ही बच्चे का कराया गया कोरोना टेस्ट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस सोढी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में स्थित काेविड-19 के लेवल-1 अस्पताल में सोनिया अरोड़ा का इलाज चल रहा था। अब नुमाईश कैंप की रहने वाली साेनिया अरोड़ा की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब वह 14 दिन तक अपने घर पर रहेंगी। यानी एहतियात के ताैर पर छुट्टी मिलने के बाद उन्हें अब घर पर ही 14 दिन का क्वारंटॉइन ( Quarantine ) पीरियड पूरा करना होगा।
सोनिया अरोड़ा के अलावा डॉ आसिफ की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है और इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें भी काेविड-19 के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों को अब 14 दिन के लिए घर पर क्वारंटॉइन रहने के लिए कहा गया है। दो मामले कम होने के बाद अब सहारनपुर में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या 164 रह गई है।
दोनों काे पुष्प देकर किया विदा
अंबाला राेड स्थित मेडिकल कॉलेज में बनाए गए काेविड-19 के लेवल-1 अस्पताल से जब दोनों राेगियों काे छुट्टी दी गई ताे वहां का वातावरण देखने याेग्य था। यहां स्टाफ ने दोनों राेगियों काे पुष्प भेंट करते हुए छुट्टी दी। इसके बाद दोनों अपने घरों के लिए रवाना हुए। यह देख अन्य राेगियों ने भी दोनों काे बधाई दी। यह दोनों अब कोविड-19 के अस्पताल में माैजूद अन्य रोगियों के लिए नजीर बन गए हैं।