13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का डर: सहारनपुर में जन्म लेते ही बच्चे का कराया गया कोरोना टेस्ट

Highlights प्रसव पीड़ा हाेने पर हॉट स्पॉट से अस्पताल पहुंची थी महिला हॉट-स्पॉट इलाके से आने पर कराया गया नवजात का टेस्ट
2 min read
Google source verification
corona1.png

corona virus

सहारनपुर। कोरोना वायरस ( Corona virus ) के संक्रमण का खतरा इतना प्रबल होता जा रहा है कि सहारनपुर में नवजात शिशु का ही कोरोना टेस्ट कराना पड़ गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना I LOVE YOU लिखने वालों के बारे में देवबंदी आलीम ने कही ऐसी बात, हर तरफ हो रही चर्चा

मंगलवार को सहारनपुर के हॉटस्पॉट इलाके माहीपुरा से अनुराधा नाम की एक महिला को प्रसव पीड़ा हाेने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महिला ने जिला अस्पताल में ही एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान नवजात शिशु का जन्म लेते ही कोरोना टेस्ट भी कराया गया। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि महिला हॉट स्पॉट इलाके से आई थी। इसलिए नवजात शिशु का कोरोना टेस्ट कराया गया।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में तनाव दूर करने के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन, लोगों ने पूछे कुछ ऐसे सवाल

इस घटना के बाद सहारनपुर के सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल की इमरजेंसी और मेटरनिटी नर्सिंग होम में काम करने वाले सभी स्टाफ हॉटस्पॉट इलाकों से आने वाले व्यक्तियों और कोरोना संदिग्धों का इलाज करते समय पूरी तरह से सावधानी बरतेंगे। अगर उन्हें कोई आशंका लगती है तो मरीजों का कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में क्वॉरंटीन 53 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव, प्रशासन ने राहत सामग्री देकर 43 को भेजा घर

प्राइवेट नर्सिंग हाेम के डॉक्टर काे भी निर्देशित किया गया है कि हॉटस्पॉट इलाके से जितने भी प्रसव के मामले आते हैं उन सभी का कोराना टेस्ट कराना आवश्यक है। अगर इनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी सूचना भी तुरंत सहारनपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को देंगे। यह पहला मामला है जब सहारनपुर में किसी नवजात शिशु का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Corona Warriors: कोरोना से मोर्चा लेने वाले डॉक्टर और पुलिस के लिए तैयार किया ये स्पेशल पीपी मास्क

आपको बता दें कि सहारनपुर में 166 कोरोना पॉजिटिव मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से अभी तक 2 को छुट्टी दी गई है यानी अब सहारनपुर में 164 कोरोना मरीज हैं जिन्हें काेविड-19 के अलग-अलग अस्पतालों में रखा गया है।