बिजनौर. जनपद में अब तक कुल 27 कोरोनावायरस संक्रिमत मरीज मिल चुके हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन मरीजों के मिलने के बाद 14 हॉटस्पॉट बनाए गए हैँ। इन सभी हॉटस्पॉट को जिला प्रशासन द्वारा एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। जनपद के हलदौर थाना क्षेत्र के आरवीआईटी निजी इंस्टिट्यूट में क्वॉरंटीन किए गए 53 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन जमातियों को प्रशासन ने खाद सामग्री देकर उन्हें एंबुलेंस से घर भेज दिया है, जबकि दूसरे राज्य के 11 जमातियों को एक निजी बैंकट हॉल में फिलहाल शिफ्ट किया गया है। जनपद के स्योहारा के 21 जमाती, धामपुर के 10, बिजनौर के 4, नगीना के 2, शेरकोट के 5, आंध्र प्रदेश के 10 और हरिद्वार उत्तराखंड के 1 जमाती को क्वॉरंटीन सेंटर से छोड़ा गया है।