सहारनपुर

गूगल मैप ने फिर दिया गच्चा, कार सवार को खेत में पहुंचाया, मदद करने आए युवक कार लेकर भागे

Google Maps Mistake: गूगल मैप पर गलत लोकेशन की वजह से कार गेहूं के खेत में घुस गई। इसके बाद मददगार को आए लोग कार लूटकर फरार हो गए। हालांकि, अगले दिन सुबह कार घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर मिली।

2 min read
Feb 10, 2025

Google Maps Mistake: मेरठ के शास्त्रीनगर का फिरोज 5 फरवरी को कार से शामली के ‌निकला। साथ में उसका दोस्त नौशाद भी था। उन्हें मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर दोस्त लियाकत से मिलना था। करीब रात 9 बजे वह टोल प्लाजा पहुंच गए, लेकिन लियाकत नहीं मिला। उसने सहारनपुर रोड पर मिलने को कहा और लोकेशन भेज दी।

गलत रास्ते पर पहुंच गए कार सवार

फिरोज के मुताबिक, गूगल मैप पर लोकेशन लगाकर ड्राइव शुरू कर दी। रात करीब 2 बजे हम रास्ता भटक गए। हमने लियाकत को कॉल कर इसकी जानकारी दी। इस पर लियाकत ने हाईवे की तरफ लौटने को कहा। कार बैक करते समय वह गेहूं के खेत में फंस गई। इस दौरान हमने वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवकों से मदद मांगी। थोड़ी देर बाद 3 और लोग आ गए और कार निकालने में मदद करने लगे। तभी ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक कार लेकर भाग गया। अभी हम कुछ समझा ही पाते कि उनके अन्य साथी भी बाइक से फरार हो गए।

घटना स्थल से 300 मीटर दूर खड़ी मिली कार

फिरोज ने बताया कि मामले की जानकारी 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए उसे ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि कार घटना स्थल से 300 मीटर की दूर खड़ी मिली है। आसपास के सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार फाइनेंस से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मामला संदिग्‍ध लग रहा है। शक है कि कार फाइनेंस की हो सकती है। पुलिस की मानें तो लूट के बाद बरामद की गई कार से सामान वैसे ही मिले हैं, जैसे रखे गए थे। कार सवार की बात में विरोधभास सामने आया है। मामले को कार फाइनेंस से जोड़कर जांच की जा रही।

Published on:
10 Feb 2025 08:38 am
Also Read
View All

अगली खबर