11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी के अपहरण के बाद बवाल, दो समुदायों में पथराव, कई थानों से बुलाई फोर्स

Communal Tension:हिंदू किशोरी के अपहरण के बाद दो समुदायों में तनाव गहरा गया। देखते ही देखते वहां पथराव शुरू हो गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर बमुश्किल हालात पर काबू पाया। पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Feb 10, 2025

किशोरी के अपहरण के बाद गांव में तैनात पुलिस

Communal Tension:किशोरी के अपहरण के बाद दो समुदायों के लोगों के बीच टकराव हो गया। ये घटना उत्तराखंड के रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव में घटी है। सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 14 साल की एक किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो भाइयों पर किशोरी के अपहरण करने का आरोप लगाया। परिजनों ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इधर, रविवार सुबह किशोरी के अपहरण की सूचना हिंदुवादी संगठनों तक पहुंची तो पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। बड़ी तादात में लोग उस गांव में पहुंच गए थे। कुछ ही देर बाद दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई थी। देखते ही देखते दोनों समुदायों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद मौके पर पथराव होने लगा था। पुलिस के सामने ही पथराव होता रहा। घटना की सूचना मिलते ही लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, लक्सर कोतवाल राजीव रौथाण, खानपुर एसओ रविंद्र शाह सहित आसपास के तमाम थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। उसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया था।

करीब दस लोग घायल

गांव में हुई इस घटना में करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकारकर भगाया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ निहारिका सेमवाल के मुताबिक मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों आरोपियों और गायब किशोरी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- भाजपा जिलाध्यक्षों का चयन इसी माह, 25 फरवरी तक हो जाएंगे मंडल स्तर के चुनाव