सहारनपुर

रिपाेर्ट: सहारनपुर मंडल में सुधर रही स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंचा मंडल

Highlights सहारनपुर मंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि स्वास्थ्य सेवा की रेकिंग में सहारनपुर मंडल तीसरे स्थान पर आ गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2020, 7:30 AM IST
बिना डॉक्टर के चल रहा स्वास्थ्य केंद्र
बिना डॉक्टर के चल रहा स्वास्थ्य केंद्र

सहारनपुर। शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। इसका दावा हम नहीं कर रहे बल्कि प्रदेश सरकार की रैंकिंग कर रही है।

दरअसल जनवरी की रैंकिंग में सहारनपुर मंडल ने लखनऊ और अलीगढ़ मंडल को पीछे छोड़कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह अलग बात है कि अगर हम जिला स्तरीय रैंकिंग की बात करें तो सहारनपुर अभी भी प्रदेश में 19वें स्थान पर है। यानी सहारनपुर जिले में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है। मंडल की बात करें ताे सहारनपुर में लखनऊ और अलीगढ़ को भी पीछे छोड़ दिया है।

यूपी हेल्थ बोर्ड की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश स्तरीय रैंकिंग जारी की गई है। रैंकिंग में सहारनपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी हद तक सुधार दिखाया गया है। जिलेवार रैंकिंग में प्रथम स्थान गौतमबुध नगर को मिला है और मंडल की बात करें तो सहारनपुर मंडल को तीसरी रैंकिंग मिली है। सहारनपुर वासियों के लिए यह बात राहत पहुंचाने वाली है कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में सहारनपुर जिले की रैंकिंग 34 वें नंबर पर थी। इसमें अब सुधार हुआ है और सहारनपुर ने अब मेरठ को पीछे छोड़ दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर डॉक्टर बी.एस. साेढी का कहना है कि हम लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द इस रैंकिंग को और बेहतर किया जाएगा।

Updated on:
25 Feb 2020, 7:30 AM IST
Published on: