दिल्ली व अलीगढ़ में सीएए के विरोध व समर्थन में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान घटित हुई घटनाओं की वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। कुछ अराजक व असामाजिक तत्व इन वीडियो व फोटो पर प्रतिक्रिया स्वरूप अफवाह फैला कर माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए आम जनता से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वाले लोगों की तत्काल पुलिस को सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें, ताकि समय से अफवाह का खंडन किया जा सके। स्थानीय पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न स्रोतों पर निकटता से निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैला कर माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस एडवाइजरी के बाद सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी की ओर से अपील की गई है कि, जनपद में वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द पूर्ण रूप से विद्यमान है। भविष्य में भी इसी प्रकार कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें।