सहारनपुर

फिल्म रामजन्म भूमि पर गहराया विवाद, एक्ट्रेस नाजरीन को किसी ने इस्लाम से किया ख्वारिज तो किसी ने बताया गुनहगार

देवबन्दी आलीम ने भी पर्दा न करने वाले को बताया गुनहेगार क्षेत्रीय विधायक ने कहा फतवा से नहीं, संविधान से चलता है देश
2 min read
Ramjanm bhumi
फिल्म रामजन्म भूमि पर गहराया विवाद, एक्ट्रेस नाजरीन को किसी ने इस्लाम से किया ख्वारिज तो किसी ने बताया गुनहगार

देवबन्द. शिया वक्फ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रिजवी की फ़िल्म रामजन्म भूमि रिलीज होने से पहले ही विवादों मे घीरती नजर आ रही है। आज इस फिल्म को लेकर एमपी के भोपाल से ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने एक फतवा जारी कर इस फिल्म की अदाकार नाजरीन को इस्लाम से खारिज कर दिया है, जबकि देवबन्दी आलिम ने तो इस फिल्म को रिलीज न करने की देश और प्रदेश की सरकार से मांग की थी। इसके बाद अब यह फतवा एमपी के भोपाल से काजी सैय्यद अनस अली नदवी ने जारी किया है।

इस फतवे पर क्षेत्रीय विधायक कुँवर बृजेश सिंह ने कहा कि देश फतवों से नहीं, संविधान से चलता है। संविधान के नियमों से चलता है। देश के अंदर इस तरह से कोई भी फतवा मायने नही रखता। देश में अभिनय करना और किस रूप में करना है ये उस कलाकार की स्वतंत्र है जो उनका अभिव्यक्ति का अधिकार है।

वहीं, देवबन्दी आलिम मुफ्ती अहमद गोड ने कहा है कि मैंने यह फिल्म तो देखी नही है कि उस फिल्म में इस्लाम से खारिज करने वाली बात है या नहीं। अगर उलेमा ने कोई फैसला लिया है तो इस बारे में क्या तहकीक की गई। इसकी भी पूरी तफ्सील नहीं है। रही बात परदे की और पर्दे को इंकार करने की तो ये बहुत ही आपत्ति जनक बात है। अगर कोई शरीयत के खिलाफ बोलता है चाहे वह कोई भी हो तो यह गुनाह की बात है। पर्दे के अंदर भी कई चीजे हैं। कोई स्कार्फ पहनकर पर्दा करता है। कोई किसी ओर तरिके से। हमारे देवबन्दी मसलक में पुरा चहरा ढककर पर्दा करना है। अगर कोई पर्दे को मना करता है तो वो गुनहगार तो है।

Updated on:
19 Mar 2019 08:01 pm
Published on:
19 Mar 2019 08:01 pm
Also Read
View All
Saharanpur News: इकलौते भाई का शव मिलते ही सुलग उठा देवबंद, 17 साल के शिवा की हत्या पर हाईवे पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज!

Shayan Masood Samajwadi Party: लोकसभा में किया प्रचार, अब सपा में शामिल होने की चर्चा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ेगी टेंशन?

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मजदूरों के चीथड़े उड़े, मची अफरा-तफरी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर: प्रशासन ने ठोका करोड़ों का हर्जाना, 30 दिन में खाली करने का आदेश

DM ऑफिस के अंदर कैसे बनी मस्जिद? कोर्ट ने अवैध माना, अब 30 दिन में हटाने का आदेश, जानिए 6.41 करोड़ का जुर्माना कैसे तय हुआ