30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में स्कूटी को दूर तक घसीट ले गई कार, बिजली के खंभे भी तोड़े; 2 महिलाएं घायल

Saharanpur Road Accident: दुर्घटना के समय कार में दो युवक सवार थे। दुर्घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप घायल दोनों महिलाओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
2 min read
Google source verification
road accident

दुर्घटना के बाद कार के नीचे फंसी हुई स्कूटी ( फोटो पत्रिका )

Road Accident: सहारनपुर में दिल्ली रोड पर सरस्वती विहार स्कूल के पास बुधवार दोपहर एक वर्ना कार ने स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी कार के नीचे फंस गई। बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबों को भी तोड़ डाला। दुर्घटना स्थल और स्कूटी की हालत देखकर सभी ने यही कहा कि स्कूटी सवार महिलाएं बची नहीं होंगी लेकिन घायल दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद से कार सवार दोनों युवक फरार हैं। पुलिस और राहगीरों ने किसी तरह कार के नीचे फंसी स्कूटी को बाहर निकाला।

मेरठ रजिस्ट्रेशन नंबर की है कार

यह दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो महिलाएं सफेद रंग की स्कूटी संख्या यूपी 11 BK सीरिज की एक स्कूटी पर सवार होकर हसनपुर चौक की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान मेरठ नंबर की एक वर्ना कार संख्या यूपी 15 बीएच 4022 ने इन्हे टक्कर मार दी। यह कार इतनी रफ्तार से थी कि स्कूटी कार के नीचे फंस गई और काफी दूर तक कार स्कूटी को घसीटते हुए ले गई। गनीमत रही टक्कर लगते ही महिलाएं स्कूटी से नीचे सड़क पर जा गिरी लेकिन उन्हे गंभीर चोट आई। इसके बाद बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे भी तोड़ दिए। बिजली लाइन में करंट होने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई लोग घबरा गए।

बिजली लाइन के खंबे टूटने से मची अफरा-तफरी

इसके बाद पहुंची पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम ने बिजली लाइन के तार सड़क से हटवाएं पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों महिलाओं को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है। यहां एक महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद से कार में सवार दो युवक फरार हो गए। आशंका है कि दोनों ने शराब के नशे में थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बेहद रफ्तार से कार को दौड़ा रहे थे। सड़क पर कार सांप की तरह इधर से उधर भाग रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि अगर उस समय स्कूटी के पास सड़क पर कोई और वाहन होता तो कार उससे भी टकराती। पुलिस का कहना है कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार में सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।