सहारनपुर

सहारनपुर महोत्‍सव में अचानक इतनी तेज चलने लगा झूला, जानिए फिर क्‍या हुआ उसके बाद

भाजपा के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने किया था इस मेले का उद्घाटन

3 min read
सहारनपुर महोत्‍सव में टूटा झूला, युवती व महिला घायल

सहारनपुर। जनपद में चल रहे सहारनपुर महोत्‍सव में सोमवार रात को झूला टूटने से महिला व युवती घायल हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे के समय महोत्‍सव में काफी भीड़ थी। आपको बता दें कि जिले में इस समय सहारनपुर महोत्‍सव चल रहा है। भाजपा के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस मेले का उद्घाटन किया था।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अज्ञात लोगों ने किया कुछ ऐसा कि इलाके में तनाव

तेज घूमने लगा झूला

सोमवार देर रात करीब 12 बजे अचानक चलते झूले का गियर टायर पंक्चर होने से दुर्घटना हो गई। टायर फटने से ऑपरेटर डर गया और चलते हुए झूले को छोड़कर भाग गया। ऑपरेटर के भाग जाने के बाद झूला फ्री होकर घूमने लगा। इसको रोकने के लिए रैपिड एक्‍शन फोर्स (आरएएफ) के जवान, नागरिक सुरक्षा के वार्डन और जनकपुरी थाने के एक सिपाही लग गए। उनकी कोशिशों से इसे रोका जा सका नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

IMAGE CREDIT: shivmani tyagi

महिला व युवती घायल

सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ मुकेश मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वहां दुर्घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इस बीच वे अस्‍पताल भी गए और घायलों का हालचाल जाना। एसपी सिटी ने झूले को सील करने के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे में शबनम (30) पत्‍नी अनीस निवासी नुमाइश कैंप और अफसाना (18) बेटी मोहम्मद हनीफ घायल हो गईं। दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों में दहशत

वहीं, हादसा होने से झूला झूल रहे लोगों में दहशत की वजह से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आनन-फानन में झूले बंद कराए गए। सुरक्षाकर्मियों ने दुर्घटना होने की आशंका के चलते झूला संचालक को पहले ही सचेत किया था। झूले में तकनीकी खराबी थी लेकिन पैसों के लालच में झूला संचालक ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। तकनीकी खराबी होने के बावजूद उसे झूला चलाना शुरू कर दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

चलते झूले से कूदे कुछ लोग

टायर फटते ही झूला झूल रहे पुरुष महिलाएं और बच्चे घबरा गए। हालात उस समय और अधिक खराब हो गए जब झूले को छोड़कर ऑपरेटर भाग गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवियों ने इस झूले को रोक लिया। इस दौरान लोग बेहद घबरा गए थे। कुछ ने तो चलते हुए झूले से ही छलांग लगा दी थी।

नट बोल्‍ट खुले थे झूले के

घायल महिला के परिजन मोहम्‍मद अनीस का कहना है कि झूले में उनकी पत्‍नी, बहन और बेटी बैठी थी। झूला टूटने से इन्‍हें चोट लगी है। डॉक्‍टरों ने कहा है कि छाती में चोट लगी है। वहीं, मेले में तैनात नीरज कुमार का कहना है कि उन्‍होंने झूले वाले को झूला रोकने को कहा था। उसमें कुछ नट-बोल्‍ट खुले थे। दो-तीन चक्‍कर के बाद यह हादसा हुआ। टायर फटने से झूला अनियंत्रित हो गया था। इसके बाद झूले वाला भाग गया। इससे झूले की रफ्तार बढ़ गई। फिर लोगों ने ब्रेक लगाकर और मैन्‍युअली तरीके से झूले को रोका। इस बीच एक-दो लोग झूले से कूद गए।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर कमिश्नर के इस आदेश से मचा हड़कंप, जानिए क्या है आदेश
Published on:
19 Jun 2018 10:11 am
Also Read
View All