सहारनपुर

By Elections 2018 Results Live: सपा-रालाेद प्रत्याशी को बड़ी बढ़त, जानिए कितने वोट से हैं भाजपा से आगे

Kairana By Elections 2018 Results Live : पांचवें राउंड के बाद भी तबस्सुम हसन को 113742 मत मिले जबकि मृगांका सिंह को 95572 वोट मिले

2 min read
कैराना उचनुाव रिजल्ट Live- तबस्सुम हसन 8146 वोटों से आगे, भाजपा को झटका

सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट पर गुरुवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई। सुबह कैराना उपचुनाव कंट्रोल रूम खोले गए और कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को बाहर निकाला गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी शुरू हो गई। वहीं, पांच राउंड की मतगणना के बाद रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह से 18170 वोटों की बढ़त ले चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

By Elections 2018 Results Live: बीजेपी की अग्नि परीक्षा, उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

पहले राउंड के नतीजे

वहीं, शामली, थाना भवन और कैराना विधानसभा सीटों पर पहले राउंड में गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे। उनको 13301 वोट मिले जबकि भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह को 9916 वोट मिले। उधर, शामली से मिले मतों के बाद पहले राउंड की कुल गणना हो गई है। इसके अनुसार, पहले राउंड में कैराना की पांचों विधानसभा सीटों पर 8146 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे चल रही हैं। कैराना उपचुनाव में पहले चरण में कुल 39589 वोट पड़े हैं। इनमें से गठबंधन उम्मीदवार को 20898 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 17724 वोट मिले हैं। जबकि नोटा को कुल 195 वोट पड़े हैं। इस तरह पहले राउंड में कैराना उपचुनाव में गठबंधन की प्रत्याशी आगे हैं।

अन्य राउंड के परिणाम

वहीं, दूसरे राउंड के बाद तबस्सुम हसन को 55082 वोट मिले जबकि मृगांका सिंह को 45359 वोट मिले। दूसरे राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी करीब 9762 वोटों से आगे चल रही हैं। तीसरे राउंड के बाद तबस्सुम हसन काे 75503 और भाजपा उम्मीवार मृगांका सिंह को 61022 वोट मिले हैं। उधर, पांचवें राउंड की काउंटिंग के बाद भी तबस्सुम हसन की बढ़त बनी रही। इस राउंड में उन्हें 113742 मत मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को 95572 वोट मिले।

इनके बीच है मुख्य मुकाबला

कैराना लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह व रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच माना जा रहा है। तबस्सुम हसन को सपा, कांग्रेस, 'आप', पीस पार्टी और भीम आर्मी समेत कुछ अन्य दलों का समर्थन प्राप्त है। मतदान से ऐन वक्त पहले तबस्सुम हसन के देवर कंवर हसन ने भी उनको समर्थन कर दिया था। कंवर हसन ने पहले लोकदल से पर्चा भरा था लेकिन रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने दोनों की बीच दुश्मनी खत्म कराकर इनको मिला दिया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को झिंझाना चेयरमैन नौशाद कुरैशी और भतीजे अनिल चौहान ने समर्थन का ऐलान किया था। वैसे उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें

कैराना उपचुनाव: रिपोलिंग में 58.75 फीसदी मतदान के बाद मतगणना शुरू प्रत्याशियाें की धड़कनें बढ़ी
Updated on:
31 May 2018 01:14 pm
Published on:
31 May 2018 09:48 am
Also Read
View All