सहारनपुर

UP Lockdown: लॉकडाउन के बीच इन सेवाओं को रहेगी छूट

लॉकडाउन (up lockdown ) फिर से शुरू हाे गया है लेकिन आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ उचित दर विक्रेता ( राशन ) की दुकानें खुली रहेंगी।
less than 1 minute read
total lockdown in gwalior 2 days due to coronavirus
कोविड-19 संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए दो दिन लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन में कड़े नियम

सहारनपुर। लॉकडाउन एक बार फिर से शुरू हाे गया है। शुक्रवार रात से साेामवार सुबह तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन ने इस बीच कुछ सेवाओं काे छूट दी है। जिन सेवाओं को छूट दी गई हैं उनमें सस्ते गल्ले की दुकान और मेडिकल सेवाएं प्रमुख हैं।

( up lockdown ) लॉकडाउन से पहले ही शुक्रवार को सहारनपुर जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि 55 घंटे तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। इस दाैरान लाेगों के बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक माहमारी के दृष्टिगत प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी 10 जुलाई 2020 की रात्रि से 13 जुलाई 2020 की सुबह 5-00 बजे तक लाॅकडाउन रहेगा।

इस अवधि में आवश्यक सेवाओ को छोडकर बाकी सभी प्रतिष्ठान और दुकानें बन्द रहेंगी। इसी बीच प्रथम चरण में 05 जुलाई से 14 जुलाई 2020 तक उचित दर विक्रेताओं के जरिए राशनकार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण हाेना है। इसलिए लॉकडाउन के बीच भी राशन की दुकानों काे खोले जाने की अनुमति रहेगी। इस तरह 11 व 12 जुलाई 2020 को जिले में सभी उचित दर विक्रेताओं की दुकानें खुलेंगी। इस दाैरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कार्डधारको में आवश्यक वस्तुओं का वितरण कियेे जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

इन्हे रहेगी छूट

स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी

वायरस से लड़ने के लिए जाे सेवाएं हैं वह सभी खुलेंगी

आवश्कय वस्तुओं से जुड़ी दुकानों काे अनुमति हाेगी जैसे दूध और दवाइयां

इनके अलावा धार्मिक स्थल भी पहले की भांति खुलेंगे।

पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।

Updated on:
10 Jul 2020 10:31 pm
Published on:
10 Jul 2020 10:30 pm
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला