scriptशराब पीने से राेका ताे रिटायर्ड फौजी ने बेटे काे मार दी गाेली, माैके पर माैत | UP: drunken father murdered son in saharanpur | Patrika News

शराब पीने से राेका ताे रिटायर्ड फौजी ने बेटे काे मार दी गाेली, माैके पर माैत

locationसहारनपुरPublished: Jul 10, 2020 08:13:27 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

वारदात के बाद से हत्यारोपी पिता फरार
पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
घटना के बाद से परिवार में काेहराम

murder.jpg

murder

सहारनपुर ( Saharanpur ) यूपी के सहारनपुर में शराब पीने से मना करने पर रिटायर फौजी ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। 23 वर्षीय बेटे को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि घटना के वक्त रिटायर्ड फौजी शराब के नशे में था।
यह भी पढ़ें

कोरोना से लड़ने में सक्षम इस विवि के 90 प्रतिशत कर्मचारी

हत्या ( murder) की यह घटना रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव कांकरकुई की है। इसी गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी अशोक कुमार का अपने बेटे के साथ अक्सर विवाद रहता था। अशोक काफी शराब पीता था और बेटा पिता के शराब पीने का विरोध करता था। गुरुवार को एक बार फिर रिटायर फौजी अशोक ने घर पर ही शराब की बोतल खोल ली और पीना शुरू कर दिया। 23 वर्षीय बेटे ने पिता की इस हरकत का विरोध किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की रिटायर्ड फौजी अशोक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे रोहित को गोली मार दी। गोली लगते ही रोहित मौके पर ही गिर पड़ा। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रोहित को उसके दादा राभ्भा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें

साधु बना शैतान: मासूम बच्चों से पढ़ाई के बदले कराता था मजदूरी, चार बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि

घटना के बाद रोहित की माँ और अशोक की पत्नी ने ही पुलिस ( Saharanpur Police ) को फोन करके बताया कि उसके बेटे की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मृतक युवक की माँ की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूरी घटना की जांच की जा रही है । आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो