सहारनपुर

क्लाइंट को घर पर बुलाना अधिवक्ता को पड़ा भारी, छेड़छाड़ के आराेपाें में मुकदमा दर्ज

एडवाेकेट ने महिला क्लाइंट काे बुलाया था घर बाद में महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आराेप वकील के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Feb 2021, 9:33 PM IST
Even after knowing that the minor was raped, pregnant, the accused beat up the victim, an FIR was registered after three days ...
नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने की जानकारी होने पर भी आरोपी ने पीडि़ता से की मारपीट, तीन दिन बाद हुई एफआईआर दर्ज ...

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर (Saharanpur ) दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता का कहना है कि उसके खिलाफ एक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह बिल्कुल निर्दोष है।

दरअसर यह पूरा मामला क्लाइंट काे घर बुलाने का है। अधिवक्ता को मुकदमे के संबंध में बातचीत करने के लिए महिला क्लाइंट को घर पर बुलाना महंगा पड़ गया। मुकदमे की क्लाइंट एक महिला है जिसने अधिवक्ता पर आरोप लगाए कि उसे घर बुलाकर अधिवक्ता ने छेड़छाड़ की। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के रहने वाली पीड़िता के पिता ने क़ुतुबशेर थाने पहुंचकर तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है। युवती के अनुसार अधिवक्ता ने उसे अपने घर बुलाया था जहां उसके साथ छेड़छाड़ की कुतुब से थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के अनुसार युवती के पिता की ओर से तहरीर आई है जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Published on: