15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video महिला दिवस के रूप में मानाया देश की प्रथम राज्यपाल का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां गिनाई भाजपा राज में महिला अपराध बढ़ने का दावा किया
less than 1 minute read
Google source verification
moz.jpg

कार्यक्रम में माैजूद पदाधिकारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुज़फ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर एक गाेष्ठी का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों के विराेध में बिजनौर में किसान पंचायत में गरजेंगी प्रियंका गांधी

इस दाैरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि डॉक्टर सरोजनी नायडू का जन्मदिन देश में महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाेले कि, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए थे कि सभी मुख्यालय पर डॉक्टर सरोजनी नायडू का जन्म दिवस मनाया जाए। उन्हाेंने कहा कि महिलाओं पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अत्याचार बढ़ रहे हैं। समाजवादी महिला सभा की अलका शर्मा की अध्यक्षता में बबली मेनवाल जिला महासचिव के संचालन में यह कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले में शहीद अमित कोरी की भव्य प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री ने किया अनावरण

सपा की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्हाेंने कार्यक्रम के मंच से कहा गया कि समाजवादी सरकार में 1090, 102, 108, वृद्धा पेंशन याेजनाएं सपा ने चलाई थी जिन्हे समाजवादी सरकार ने बंद कर दिया। नेशनल क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार महिला अपराध में .7 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है।