
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली. पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शामली के शहीद अमित कोरी की भव्य प्रतिमा का रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने शामली जिले के दो मार्गों के नाम पुलवामा हमले में शहीद हुए दोनों भारत मां के वीर सपूतों शहीद अमित कोरी और प्रदीप कुमार के नाम पर किए जाने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शामली जिले के दो जवान शहीद हो गए थे, जिनके नाम अमित कोरी व प्रदीप कुमार थे। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शनिवार को शहीद अमित कोरी की भव्य प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अनावरण किया। इस दौरान सुरेश राणा ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें और इस जज्बे को लगातार आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि शहीद की मूर्ति को देखकर के युवाओं में देश प्रेम की भावना और जज्बा बढ़ता है।
Published on:
14 Feb 2021, 5:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.