
किसान पंचायत की तैयारी में जुटे कांग्रेसी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर ( Bijnor ) कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi ) किसान सम्मेलन काे संबाेधित करने पहुंच रही हैं। इसी के चलते बिजनौर के चाँदपुर की रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपनी देख रेख में मैदान में साफ सफाई व मंच को तैयार करने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस किसान महा सम्मेलन में हज़ारों लोगों के पहुंचने की सम्भवना है।
बिजनौर के चाँदपुर रामलीला मैदान में 15 फरवरी को कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा किसानों की महापंचयत में सुबह 10 बजे शिरकत करेंगी। कृषि बिल विरोध में होने जा रही पंचायत में प्रियंका गांधी के बिजनौर पहुंचने के कार्यक्रम के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी वजह से चांदपुर के रामलीला मैदान में तेज़ी से साफ सफाई व कुर्सी व मंच बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कांग्रेस नेता मुनीश त्यागी का कहना है कि बिजनाैर में हाेने वाल किसान महापंचयत रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में 15 से 20 हज़ार किसानों के पहुँचने की संभावना है।
Updated on:
14 Feb 2021, 6:55 PM IST
Published on:
14 Feb 2021, 6:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.