सहारनपुर

Muzaffarnagar accident Update: बस दुर्घटना में घायल सभी 4 मजदूर खतरे से बाहर

Highlights दुर्घटना के बाद मुजफ्फरनगर एसएसपी का आया पहला बयान एसएसपी ने बताया घायल सभी चार मजदूर अब खतरे से बाहर

2 min read
muzaffarnagar accident

सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे ( muzaffarnagar highway) पर टोल प्लाजा के पास हुई बस दुर्घटना में छह मजदूरों की ताे माैत हाे गई लेकिन घायल सभी चार मजदूर अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के बाद मुजफ्फरनगर एसएसपी ( muzaffarnagar ssp ) अभिषेक यादव का बयान आया है। उन्हाेंने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में जाे चार मजदूर घायल हुए हैं उन्हे बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। वह सभी अब खतरें से बाहर हैं। इस दुर्घटना में दस मजदूरों काे बस ने अपनी चपेट में लिया था। इनमें छह मजदूरों की माैके पर ही माैत हाे गई थी जबकि घायल हुए चार अन्य मजदूरों काे इलाज के लिए पुलिस अस्पताल भिजवाया था।

अब एसएसपी ( SSP ) ने बताया है कि, घायल सभी चारों मजदूर खतरे से बाहर हैं। यह भी बताया कि चारों काे अधिक चोटे नहीं थी वह चाेटिल हुए थे सभी खतरे से बाहर हैं। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए स्थानीय प्रशासन काे निर्देश दिए हैं मृतकों के शव उनके घरों तक पहुंचाएं जाएं। इसके बाद से मुजफ्फरनगर प्रशासन अब मजदूरों के शवों काे उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था लगा है।

बतादें कि बुधवार देर रात आगरा से मजदूरों काे सहारनपुर छाेड़कर जा रही राेडवेज की एक बस ने वापसी में राेहाना के पास दस मजदूरों काे अपनी चपेट ले लिया है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई थी कि बस चालक शराब के नशे में था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि छह मजदूरों की माैके पर ही माैत हाे गई थी और चार घायल हाे गए थे। यह मजदूर पंजाब से अपने राज्य बिहार लाैट रहे थे।

Updated on:
14 May 2020 12:57 pm
Published on:
14 May 2020 12:53 pm
Also Read
View All