डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार को 167 मरीजों की रिपोर्ट मिली। उनमें 06 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 161 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें नोएडा के सेक्टर-66 निवासी 34 वर्षीय युवक, सेक्टर-76 निवासी 30 साल की महिला, जेवर निवासी 30 साल का युवक, नोएडा के सेक्टर-5 निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति जो कि सपा नेता का भाई बताया जा रहा है, सेक्टर-8 निवासी 24 साल का युवक और सेक्टर-12 निवासी 22 वर्षीय युवक शामिल है। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है।