बुलंदशहर. बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के चाचा और सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के चाचा बुधवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बाद में उनका शव कोतवाली देहात की वलीपुरा नहर में बरामद हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने हत्या की आशंका जताई है। देहात पुलिस प्रारंभिक तौर पर खुदकुशी किए जाने की आशंका जता रही है। बताया जाता है कि नगर के ऊपरकोट क्षेत्र निवासी सदर ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के 80 वर्षीय चाचा हाजी रफीक बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की। लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।