21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bagpat / लॉकडाउन के बीच आधा दर्जन खूनी वारदातों से दहला यह जिला, पुलिस के उड़े होश

लॉकडाउन के बीच आधा दर्जन खूनी वारदातों से दहला यह जिला, पुलिस के उड़े होश

एसपी बोले पुलिस शांति व्यवस्था बनाने का पुरा प्रयास कर रही है असामाजिक लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 14 May 2020, 11:34 AM IST

img-20200514-wa0004.jpg

बागपत. करोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच बुधवार को खुनी खेल से पूरा जिला दहल उठा। करीब दो महीनों से शांत बागपत में एक ही दिन में आधा दर्जन वारदात सामने आई है। इन वारदातों में एक की हत्या हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।


जह भी पढ़ें: श्रम कानूनों को खत्म कर फंसी योगी सरकार, समाजवादी पार्टी ने खोल दिया मोर्चा

बागपत के सुरजपुर मेहनवा गांव में खेलने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों के बीच सांप्रदायिक संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान धारदार हथियार और लाठी डंडों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस संघर्ष में एक दर्जन लोग घायल हो गए। बागपत कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सात लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं, दुसरा मामला बड़ौत के वाजिदपुर गांव में देवराज और जयवीर पक्ष के बीच सामने आया। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग व धारदार हथियार चलने लगे। इस संघर्ष में एक पक्ष से सेना का जवान सौरभ पुत्र देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष से जयवीर घायल हुआ है। इसके अलावा दोनों पक्षों से कई ओर लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोतवाली पर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीसरा मामला खेकड़ा थाना क्षेत्र के मेहरमपुर गांव का है। यहां रात के समय शराब को लेकर उपजे विवाद में एक युवक कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारें को पकड़ने के लिए रात में दबिश दी, लेकिन हत्यारा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अब भी जल्द ही हत्यारे को पकड़ने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस कुत्ते की तरह भगा रही हैं मजदूर, दिल दहला देने वाली है पीड़ितों की कहानी

चैथा मामला भी खेकड़ कस्बे का है, जहां रात के समय घर में घुसकर एक शैंकी नाम के युवक को गोली मार दी गई। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसको मेरठ रेफर कर दिया गया है। बताया गया है मृतक सैंकी का दो दिन पूर्व आरोपी के साथ झगडा हुआ था। पांचवां मामला बागपत जनपद के ही फखरपुर गांव का है। यहां पर भटटे पर काम कर रहे एक मजदुर पर उसके ही साथी मजदूरों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि ईंट ढुलाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। वहीं, खेकड़ा में ही चोरी का प्रयास असफल होने पर चोर ने मकान मालिक को चाकू घोप दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बागपत जनपद के अंदर एक ही दिन में हुई आधा दर्जन वारर्दात से लोग खोफजदा है। एसपी बागपत का कहना है जनपद पुलिस शांति व्यवस्था बनाने का पुरा प्रयास कर रही है। असामाजिक लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।