फ्लैट में अकेली रह रही महिला की हो गई थी मौत जब दोपहर तक भी किसी ने नहीं किया अंतिम संस्कार तो अखिल भारतीय हिंदू महासभा के युवाओं ने दिया महिला के शव काे कंधा
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) कोरोना काल में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। इस बार घटना सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी की है। यहां एक घर में रहने वाली अकेली वृद्ध महिला Elderly woman की मौत died हो गई। इसके बाद महिला के शव को कंधा देने के लिए भी कोई आगे नहीं आया और महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। जब इस बात का पता अखिल भारतीय हिन्दू महासभा को चला तो ये युवा मिलकर दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी पहुंचे और वृद्ध महिला की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। इस तरह अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े इन युवाओं ने वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार कराया।
कांशीराम कॉलोनी से मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी में एक वृद्ध महिला मकान में अकेली रहती थी। उसका बेटा कहीं बाहर काम करता है जो लॉकडाउन में वापस नहीं आ सका। गुरुवार को इस वृद्ध महिला की मौत हो गई लेकिन आसपास के लोग कंधा देने के लिए नहीं आए और मौत के बाद कई घंटों तक महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशू कांबोज ने बताया कि उनके पास अनुज मेहरा नाम के एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि वृद्धा की मौत हो गई है और कोई भी कंधा देने के लिए नहीं आ रहा है महिला का शव घर में ही पड़ा है। इस सूचना पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा की टीम कांशी राम कॉलोनी पहुंची और महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कोरोना काल में लोगों की संवेदनाएं भी खत्म हो रही हैं। वृद्ध महिला की मौत को कोरोना से नहीं हुई थी इसके बावजूद भी कोई मदद के लिए नहीं आया और महिला के शव को श्मशान घाट तक ले जाने की हिम्मत तक कोई नहीं जुटा सका।