सहारनपुर

नए साल पर भारतीय किसान यूनियन बनी लोगों के लिए नजीर

Highlights नए साल पर छा गया भारतीय किसान यूनियन का 20-20 फार्मूला किसानों ने कहा नए साल में लगाएंगे

2 min read
saharanpur
भारतीय किसान

सहारनपुर। नए साल पर भारतीय किसान यूनियन ने प्रकृति की ओर एक कदम बढ़ाते हुए पूरी दुनिया के लोगों के सामने नजीर पेश की है।

भारतीय किसान यूनियन ने वर्ष 2020 पर 20-20 का फॉर्मुला दिया है। इस याेजना के तहत भारतीय किसान यूनियन का प्रत्येक सदस्य वर्ष 2020 में 20-20 पेड़ लगाएगा। नए साल पर आपने मायानगरी मुंबई से लेकर अपने जिले कस्बों और गांवों तक जश्न मनाने की पार्टियां देखी होंगी। अलग-अलग तरीके भी लाेगाें काे जश्न मनाते हुए देखा हाेगा लेकिन किसान यूनियन ने जो किया उसका अब सभी स्वागत कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नए साल पर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करते हुए प्रत्येक सदस्य से कम से कम पेड़ लगाने का आह्वान किया है। यह निर्णय भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट की सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में यूनियन के जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि उनका संगठन नए साल से पेड़ लगाना शुरु करेगा और इस वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 20 पेड़ जरूर लगाएगा।

बैठक में यह संकल्प लिया गया और कहा गया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावत इलाहाबाद राष्ट्रीय अधिवेशन में भी इसी वर्ष इस संकल्प को सभी किसानों को दिलाएंगे और तय किया जाएगा कि पूरे देश में जहां भी भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हुए किसान हैं वह सभी इस वर्ष कम से कम 20 पेड़ जरूर लगाएं। इसी तरह से भाकियू के तोमर गुट ने भी गंगा और हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान चलाने की बात कही है।

Published on:
03 Jan 2020 01:18 pm