
सहारनपुर। शहर के बीचाे-बीच कलेक्ट्रेट तिराहे पर एक ट्रक ने साइकिल सवार काे टक्कर मार दी। साइकिल सवार की माैके पर ही माैत हाे गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भागने लगा लेकिन पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। काेतवाली सदर बाजार पुलिस ने मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ट्रक चालक काे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सहारनपुर में आए दिन ( accident ) सड़क दुर्घटनाएं हाे रही हैं। 8 फरवरी की रात शादी समाराेह से लाैट रहे दिल्ली के परिवार की कार टपरी-नागल राेड पर लकड़ी से भरी ट्रैकटर ट्राली से टकरा गई थी। इस ( road accident ) दुर्घटना में बाप बेटे समेत सास बहू की माैत हाे गई थी। 23 फरवरी रविवार काे नानाैता क्षेत्र के गांव चमन माजरा की रहने वाली 65 वर्षीय महिला तारावती पत्नी भंवर सिंह बरसी महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। सड़क पार करते समय इसे बस ने टक्कर मार दी और महिला की माैके पर ही माैत हाे गई।
यह भी पढ़ें: किसानों का एलान 18 मार्च को करेंगे संसद का घेराव
भी घटना काे अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि कलेक्ट्रेट तिराहे पर ट्रक ने 65 वर्षीय मामचंद काे चपेट में ले लिया। काेतवाली देहात की अमरदीप कालाेनी के रहने वाले मामचंद साइकिल से अपने घर लाैट रहे थे। परिवार के लाेग इनकी इंतजार कर रहे थए लेकिन टक्कर लगते ही मामचंद की माैके पर ही माैत हाे गई।