सहारनपुर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देवबंद में अद्धसैनिक बल तैनात

Highlights सहारनपुर में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव राेगी देवबंद में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल तैनात
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2020, 5:54 PM IST
deoband.jpg
deoband

देवबंद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देवबंद नगर में अद्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है। रमजान माह के प्रथम शुक्रवार काे अद्धसैनिक बल के जवानों ने देवबंद में पैदल मार्च किया। इस दाैरान साफ कह दिया कि अगर किसी ने भी लॉक डाउन ताेड़ने की काेशिश की ताे कड़ी कार्रवाई हाेगी।

अभी तक देवबन्द नगर में पुलिस व पीएसी बल तैनात था। अब गुरुवार काे अद्धसैनिक बल देवबंद में भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि रमजान माह और शुक्रवार काे देखते हुए अद्धसैनिक बल काे तैनात किया गया है। नगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या काे देखते हुए लॉक डाउन का पालन करना आवश्यक हाे गया है।

देवबन्द में अब तक 92 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। अभी देवबंद में क्वारंटॉइन किए गए अन्य सदिग्धों की रिपाेर्ट आना शेष है। ऐसे में यह संख्या और भी बढ़ सकती है। यही कारण है कि अब देवबंद में अद्धसैनिक बल तैनात किया गया है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि, देवबन्द नगर मे अर्द्धसैनिक बल की एक कम्पनी तैनात की गयी है जो पूरे नगर पर निगरानी रखेगी और लाक डाउन का पालन कराएगी।

Updated on:
1 May 2020, 5:54 PM IST
Published on: